छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
रविवारीय राम कथा में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त, शिवरीनारायण मठ में होता है प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को रविवारीय राम कथा….

रविवारीय राम कथा में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त
शिवरीनारायण मठ में होता है प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को रविवारीय राम कथा
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज 10 जून 2023 को शिवरीनारायण मठ में आयोजित रविवारीय राम कथा में सम्मिलित हुए प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण मठ में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को रविवारीय राम कथा का आयोजन होता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र सहित दूरदराज अंचल से आए हुए लोग श्रोता एवं वक्ता के रूप में भाग लेते हैं। 10 जून को संयोगवश अपने शिवरीनारायण आगमन के तहत राजेश्री महन्त महाराज इसमें सम्मिलित हुए उन्होंने रामायण जी एवं श्री हनुमान जी महाराज की आरती की, लोग उन्हें अपने बीच में पाकर काफी प्रसन्न हुए उन्होंने राजेश्री महन्त महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद प्राप्त कर सभी अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। इस अवसर पर जगदीश मंदिर के पुजारी त्यागी महाराज एवं कार्यक्रम के संयोजक निरंजन लाल अग्रवाल, संचालक रंगनाथ यादव तथा दिनेश गोस्वामी पामगढ़,गंगा राम केवट धमलपुर, परदेसी साहू कसडोल, पुनी राम साहू कसडोल, विश्वनाथ निर्मलकर पिसीद, बिहारी लाल भारद्वाज खरौद ,राजकुमार डडसेना सीताराम डडसेना पुरगांव, कुंज राम कश्यप कैथा, श्याम सुंदर पटेल बिलाईगढ़, रामकुमारी साहू मुड़पार, मोहनलाल नगरदा ,राधेलाल जायसवाल गिरौदपुरी, लखन लाल कश्यप लोहर्सी, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त महाराज इसके पूर्व बिलासपुर के व्यापार विहार कॉलोनी स्थित आनंदा इंपीरियल हाटल में आयोजित G 20/L20 कांक्लेव के शुभारंभ के अवसर पर भी उपस्थित हुए साथ ही जांजगीर चांपा जिले के ग्राम केवा एवं चांपा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।



