Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुंबई से पकड़ा गया रायपुर का सट्टा मास्टरमाइंड बाबू खेमानी, ऑनलाइन सिंडिकेट का खुलासा जल्द

रायपुर। रायपुर पुलिस ने सट्टा सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसे फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया है, जहां पुलिस दोपहर 2 बजे पूरे मामले का खुलासा करेगी।

बताया जा रहा है कि खेमानी ‘3 STUMPS’ नाम की ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा था, जो महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर तैयार की गई थी। इस मामले में 13 अप्रैल को गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह फरार था।

जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ था। खेमानी अपने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से रायपुर के अलावा मुंबई, पुणे और गोवा से सट्टा ऑपरेट करवा रहा था। अलग-अलग लोगों को यूजर्स जोड़ने, दांव लगवाने और पैसों के लेन-देन की जिम्मेदारी दी गई थी।

See also  Burning Truck : धूं-धूंकर जल गया ट्रक, ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान, दमकल की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पाया काबू…

पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित किया जा रहा था, जिससे ट्रांजैक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। पैसों के लेन-देन के लिए म्यूल खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

सिंडिकेट सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल रहा था। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रचार कर युवाओं को इसमें जोड़ा जा रहा था।इससे पहले भी खेमानी पर कार्रवाई हो चुकी है। करीब तीन साल पहले पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया था।

Advertisment

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

See also  गुरुग्राम से भी जल्दी पहुंच जाएंगे दुबई! चलेगी अंडरवाटर ट्रेन, इतनी होगा स्पीड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!