Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raigarh News: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा, पिता ने लगाई डांट, तो पी गया जहर, हुई मौत

रायगढ़ । नशे ने एक होनहार छात्र की असमय जिंदगी छीन ली। दरअसल, बीए का एक छात्र शराब पीकर जब घर पहुंचा तो बेटे को नशे में झूमते देख बाप ने इस कदर लताड़ लगाई कि क्षुब्ध युवक ने जहर गटकते हुए मौत को ही गले लगा लिया। यह दुखद वाक्या सरहदी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का है। मेकाहारा में काल कलवित हुए स्टूडेंट का जिला चिकित्सालय में पीएम हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक बरमकेला बरमकेला थानान्तर्गत ग्राम लेन्ध्रा निवासी फकीर मालाकार पिता डमरूधर मालाकार (23 वर्ष) बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। गत 29 अप्रैल की शाम न जाने क्या हुआ कि फकीर शराब पीकर घर पहुंचा। डमरूधर ने बेटे को शराब के नशे में झूमते देख डांट फटकार लगाते हुए कैरियर बनाने में ध्यान देने की सलाह दी तो फकीर गुस्से में मोबाइल फोन पटकते हुए कलह मचाने लगा। ऐसे में नशे की झोंक में बेटे को बवाल करते देख पिता घर से निकला।

See also  किसानों की समस्याओं को लेकर पामगढ़ विधायक हरबंश ने कलेक्टर को लिखा पत्र

रात साढ़े 10 बजे डमरूधर जब घर वापस पहुंचा तो परिजनों ने बताया कि फकीर कीटनाशक दवा डकार चुका है। फिर क्या, बदहवास मालाकार परिवार फकीर को नजदीकी बरमकेला के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए तो प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, लिहाजा उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया, मगर यहां युवक की हालत में चिंताजनक गिरावट को देख डॉक्टर्स ने उसे अन्यत्र रेफर किया तो फकीर को 1 मई को बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

वहां 7 रोज तक सघन इलाज में खर्च बढ़ा तो पैसे की कमी होने पर फकीर को मजबूरन पुनः मेकाहारा में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अंततः 22 मई की दोपहर लगभग 1 बजे उसके प्राण पखेरू उड़ गए। बहरहाल, जिला चिकित्सालय में उसकी पोस्टमार्टम की कार्रवाई पुलिस करा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!