Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गरीबी नहीं बनी बाधा, आयुष यादव ने छत्तीसगढ़ में नेट में किया टॉप…

 जांजगीर-चांपा। जांजगीर निवासी आयुष कृष्ण यादव पिता बिहारी लाल यादव ने नेट परीक्षा पास कर छत्तीसगढ़ में टॉप किया है लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त किया है। आयुष का लक्ष्य पीएचडी कर प्रोफेसर बनने का हैं आयुष पूरा परिवार के साथ पीएम आवास में रहकर अपनी तैयारी लगन से करते हुए पूरे ऑल इंडिया में 45 रैंक प्राप्त किया है।
नेट की तैयारी के लिए रोज सुबह 9:00 से रात 9:00 बजे तक लगातार पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल किया हैं. एमएससी गणित में पीजी की पढ़ाई किया है। आयुष लगातार 8 से 10 घंटे लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था उसकी उम्र 25 वर्ष की है उसकी एक छोटी बहन है जो बैंकिंग की तैयारी कर रही है वही पिता डॉक्टर यू सी शर्मा के क्लीनिक में कंपाउंडर है। माता ग्रहणी है, इस सफलता के पीछे सभी दोस्त एवं शहर के लोगों ने हर्ष व्याप्त किया है।
विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंजी.रवि पांडे घर पहुंचे बधाई देने…
आयुष नेट एग्जाम में छत्तीसगढ़ में टॉप करने पर परिवार सहित यार दोस्तों का बधाई देने का पता लगा हुआ है,  उनके परिवार में इस कामयाबी को लेकर भारी खुशी है। जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं इंजीनियर रवि पांडे  उसके घर बधाई देने पहुंचे यहां उन्हें फूल, बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं परिवार के लोगों को मुंह मीठा कराया।

See also  नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी, दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि में एक सप्ताह की वृद्धि, 27 नवंबर को होगा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!