Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार,दो फरार, 9.83 लाख की लूट की वारदातें सहित कई मामलों में थे शामिल…

 जांजगीर-चांपा। जिले में सक्रिय अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बिहार के कटिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों—रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर—में कुल 7 प्रकरणों में लगभग 9,83,000 रुपये की लूट की घटनाएं करना स्वीकार किया है।
मामले का खुलासा साइबर थाना जांजगीर की टीम ने लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के बाद किया।
 
दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट से खुली कड़ी
घटना 13 फरवरी 2026 की है। ग्राम धरदेई निवासी प्रार्थी ने पामगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 2.5 लाख रुपये निकाले थे। बैंक से निकलने के बाद बाइक सवार अज्ञात आरोपियों ने उनका पीछा किया और धरदेई पहुंचने पर मौका पाकर रकम लूटकर फरार हो गए थे।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
ऐसे करते थे वारदात
पुलिस मे बताया कि वे बैंक में अधिक रकम निकालने आए बुजुर्गों और महिलाओं की रेकी करते थे। बैंक से घर तक पीछा कर सुनसान स्थान पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
पीड़ित को गुमराह करने के लिए केंवाच (खुजली) पाउडर का इस्तेमाल भी करते थे। वारदात के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग किया जाता था।
बिलासपुर से दबोचे गए आरोपी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध वाहन जांजगीर से बिलासपुर की ओर जाते दिखा। पुलिस टीम ने जांजगीर से बिलासपुर के बीच लगे कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का ठिकाना बिलासपुर के एक लॉज में चिन्हित किया। घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता समेत दो अन्य आरोपी फरार हैं।
गिरफ्तार आरोपी के नाम
दीपक यादव (36 वर्ष), निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)
अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव (28 वर्ष), निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)
अन्य जिलों में भी वारदात स्वीकार
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने निम्न घटनाएं कबूलीं—
अंबिकापुर – 2 लाख रुपये
रायगढ़ (खरसिया) – 1 लाख व 2 लाख रुपये
सारंगढ़ – 60 हजार रुपये
अंबिकापुर (गांधीनगर) – 88 हजार रुपये
कोरबा (कटघोरा) – 85 हजार रुपये
जब्त सामग्री
2 चोरी की मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट सहित)
4 फर्जी आधार कार्ड
3 कीपैड मोबाइल फोन
केंवाच पाउडर
10,500 रुपये नकद
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस की अपील
जांजगीर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें, अनजान व्यक्तियों को जानकारी न दें, संभव हो तो डिजिटल ट्रांजेक्शन का उपयोग करें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल नजदीकी थाना या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचकर सूचना दें।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम और थाना शिवरीनारायण स्टाफ की संयुक्त कार्रवाई से इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका।

See also  IPS विजय कुमार पाण्डेय की अनुकरणीय पहल : थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चांगोरी गांव धनुहार समाज के महिलाओं को बिहान योजनाओं के तहत जुड़वाकर कृषि विज्ञान केंद्र में स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण कराया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!