Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नागपंचमी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी पर्व के अवसर पर अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला पहाड़ में आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क ने बुधवार 12 अगस्त को ग्राम पोड़ीदहला पहुंचकर मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों, आवागमन के रास्तों तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया।

See also  CG Weather Alert Today: छत्तीसगढ़ में 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल; रायपुर-बिलासपुर समेत मध्य और उत्तर सीजी में भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट

मेला समिति और पहाड़ी मित्रों से की चर्चा

ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने नागपंचमी मेला आयोजन समितियों एवं क्षेत्र के पहाड़ी मित्रों से मुलाकात कर मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने मेला आयोजन से जुड़े लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए।

युवाओं से चूड़ा पहनकर मेला नहीं आने की अपील

Advertisment

पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले मेले में न आएं। भीड़ के दौरान धक्का-मुक्की अथवा किसी विवाद की स्थिति में हाथ में पहना चूड़ा-कड़ा चोट का कारण बन सकता है। ऐसे में पुलिस ने युवाओं से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अपील का पालन करने कहा है।

See also  नाबालिग युवती से जंगल में सामूहिक अनाचार, दोस्तों को किडनैप कर मांगी फिरौती, 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार...

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों को समझाइश

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण बच्चों के भीड़ में बिछड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अभिभावकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें और उन्हें अपने साथ रखें। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक लगातार सतर्क रहें।

शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील

पुलिस ने नागपंचमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे पुलिस और मेला समिति द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

See also  महिला बाल विकास विभाग में होने जा रही सीधी भर्ती में संविदा कर्मियों को मिलेगा 50 फ़ीसदी आरक्षण का लाभ...

जांजगीर-चांपा पुलिस का उद्देश्य नागपंचमी पर्व और पोड़ीदहला पहाड़ मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना है। पुलिस प्रशासन द्वारा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!