Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आई गिरावट…

मुंबई। आज, रविवार 9 फरवरी को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का ऐलान किया है. देशभर के विभिन्न शहरों में तेल के दाम में हल्की कमी देखने को मिल रही है, जबकि कुछ स्थानों पर कीमतों में बढ़ोतरी भी हुई है. यह गिरावट वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव में कमी के कारण आई है. हालांकि, देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल 39 पैसे सस्ता होकर 94.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, डीजल भी 45 पैसे गिरकर 87.58 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. दूसरी ओर, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 105.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 33 पैसे बढ़कर 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 94.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 87.73 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का भाव अब 74.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 70.60 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. इन बदलावों के कारण तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

See also  Mirzapur The Movie Teaser: कालीन भैया की वापसी, मुन्ना भैया का भौकाल और रवि किशन की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!