Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : आने-जाने में लोगों की परेशानी बढ़ी, 9 दिन पहले बारिश से बही सड़क,छाल मेन रोड से संपर्क टूटा…

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पिछले दिनों हुई तेज बारिश से छाल-एडू रोड को जोड़ने वाली सड़क बारिश के पानी में बह गई। जिसके बाद ग्रामीणों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इससे करीब 3-4 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं। 2 जुलाई की रात में ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।

छाल क्षेत्र में भी तेज बारिश के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। वहीं अगले दिन 3 जुलाई को पुसल्दा से चितापाली गांव की ओर जाने वाली सड़क बारिश के पानी में बह गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत करीब 8-10 साल पहले इस रोड का निर्माण हुआ था।

See also  Surajpur Crime : ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

इसके बाद इसमें डमरीकरण भी हुआ और यह सड़क छाल-एडू मुख्य मार्ग से चितापाली, बेहरामुड़ा, कटईपाली व आसपास के गांव को जोड़ती थी, लेकिन अब इसके टूट जाने के बाद बाइक सवारों को करीब 10 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।

वहीं पैदल व सायकिल से आने-जाने वाले लोग खेत के रास्ते से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर गांव में कोई बीमार हो जाता है, तो अब एंबुलेंस तक वहां नहीं पहुंच सकेगा। इसके अलावा जरूर ग्रामीणों ने बहे हुए रास्ते के बगल से रोड को व्यस्थित करने की कोशिश की, लेकिन परेशानी अब भी बनी हुई है।

See also  वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख का इनाम देगी बिहार सरकार, नीतीश ने बधाई देकर कर दिया ऐलान...

पुसल्दा गांव के उपसरपंच केशव राठिया ने बताया कि तेज बारिश की वजह से यह रास्ता बह गया। हर दिन चितापाली, बेहरामुड़ा की ओर से ग्रामीण छाल और एडू की ओर आते हैं, लेकिन अब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। PWD के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है, पर अब तक सड़क का सुधार नहीं हो सका है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!