Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दर्दनाक सड़क हादसा : पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा हेड कांस्टेबल की मौत…

धमतरी, 20 मई। शहर में बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल नगर सैनिक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे अपनी सरकारी ड्यूटी के तहत रात्रि गश्त पर थे। जैसे ही वे सिहावा चौक के पास ‘संजय आर्ट्स’ के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन (क्रमांक:CG05 AV 0232 हिन्द ट्रांसपोर्ट) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मोटरसाइकिल नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक टक्कर के कारण प्रधान आरक्षक विजय बैरागी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

See also  गूगल पर जुर्माने के बाद ट्रंप ने यूरोपीय संघ को टैरिफ की धमकी दी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!