Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हाईवे पर मारपीट कर लूटपाट: चंद घंटों में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना चांपा पुलिस ने हाईवे पर मारपीट, लूटपाट और वाहन में तोड़फोड़ की सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 100 रुपये बरामद किए गए हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष), निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा, थाना चांपा के रूप में हुई है।

देर रात हाईवे पर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरा निवासी सूरज कुमार साहू ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई 2026 को वह अपने साथियों के साथ उरगा से कार द्वारा लौट रहे थे। रास्ते में चांपा रेलवे ओवरब्रिज के पास धनीराम चंद्रा नामक व्यक्ति को लिफ्ट देकर नेशनल हाईवे की ओर ले जाया गया।

See also  मिनी राईस मिल खुलने से महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर...

रात करीब 12:30 बजे हथनेवरा मोड़ के पास धनीराम को उतारने के बाद सूरज और उसके साथी सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे और शराब पार्टी के लिए पैसों की मांग करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ, मुक्कों, लात तथा बेल्ट से सूरज कुमार साहू एवं उसके साथियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisment

मारपीट के दौरान एक आरोपी ने सूरज कुमार साहू की जेब से 1,500 रुपये लूट लिए। फरार होने से पहले आरोपियों ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

See also  अब डिजिटल होगी पुलिसिंग: जांजगीर-चांपा पुलिस ने पांच हाईटेक पोर्टलों पर दिया विशेष प्रशिक्षण, हादसा पीड़ितों को जल्द मिलेगा न्याय और मुआवजा

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने पर थाना चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6), 324(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

पूछताछ में कबूला अपराध

जांच के दौरान पुलिस ने साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से 100 रुपये बरामद कर जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

See also  अनिल अंबानी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सुबह 7 बजे से ही रेड, 17,000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा पुलिस के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!