Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

0 आम जनता को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना ही स्वास्थ्य दिवस मनाने का मूल उद्देश्य – जयदीप गर्ग (प्रधान जिला न्यायाधीश) 
 
 0 स्वस्थ समाज के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक तनाव कम करने पर जोर – डॉ. सरोज !
 जांजगीर-चांपा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जयदीप गर्ग प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप जलाकर किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा जयदीप गर्ग द्वारा उपस्थित लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाओं के साथ स्वास्थ्य दिवस मनाने के उद्देश्य एवं महत्व बताते हुए स्वास्थ्य दिवस 2026 की थीम ” स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहे ” के तहत स्वस्थ समाज के निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर प्रतिदिन व्यायाम करने व अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ रखकर सभी लोगों में स्वास्थ्य व अन्य विभागों के समस्त योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा गया। डॉ. सरोज कच्छप नाक कान गला रोग विशेषज्ञ द्वारा सभी लोगों को अपने जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक तनाव कम करने को कहा गया साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के उद्देश्य, नालसा के स्वास्थ्य संबंधी समस्त योजनाओं का जानकारी देते हुए मंच संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से डॉक्टरों की टीम द्वारा समस्त लोगों का बीपी, शुगर, ब्लड, ईसीजी, कान ,गला , नाक व ओं योर जनरल चेकअप व दवाई वितरण किया गया,  उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लोगों द्वारा बहुत भारी संख्या में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के समस्त सम्माननीय न्यायाधीशगण, जिला चिकित्सालय जांजगीर से आए हुए डॉ. आलोकनाथ मंगलम, डॉ. राजेश वस्त्रकर, डॉ. दिव्य प्रकाश देवांगन, डॉ. राज दिवाकर, सूडान कुमार, गायत्री, न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण, समस्त सम्माननीय अधिवक्तागण, समस्त विधि छात्र छात्राओं एवं न्यायालय में आए हुए पक्षकार शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अंजू कंवर प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जांजगीर द्वारा किया गया।

See also  किसानों को समय पर मिले गुणवत्तायुक्त खाद-बीज, भण्डारण और वितरण की स्थिति पर रखें सतत निगरानी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बैठक में मुख्यमंत्री के खेती-किसानी के वृहद अनुभव की दिखी झलक, कृषि के विकास के बताए गुर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!