Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला! B-2 बॉम्बर से डबल स्ट्राइक, IRGC हेडक्वार्टर तबाह

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को बड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने तेहरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर पर B-2 बॉम्बर विमानों से जबरदस्त हमला किया है।

बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि इस हमले में अत्याधुनिक बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को भी नष्ट करने में सक्षम होते हैं। यह हमला उस समय किया गया जब IRGC के कई वरिष्ठ कमांडर कथित तौर पर उसी ठिकाने पर मौजूद थे।

36 घंटे की लंबी उड़ान
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के निर्देश पर B-2 बॉम्बर्स ने व्हाइटमैन एयर फोर्स बेस से उड़ान भरी और करीब 36 घंटे की लंबी यात्रा के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। अधिकारियों का दावा है कि निशाना पूरी तरह तबाह हो गया है।

See also  राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! SIT के रडार पर आए 40 लोग, सुरक्षा व्यवस्था में होंगे बड़े फेरबदल

डबल स्ट्राइक से बढ़ा विवाद
रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले हमले के बाद जब बचाव दल मौके पर पहुंचा, तब दूसरी बार हवाई हमला किया गया। इस डबल स्ट्राइक में कई कमांडरों के साथ-साथ राहत दल के सदस्यों के भी हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रंप की धमकी के बाद कार्रवाई
इस हमले से कुछ घंटे पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला गया, तो अमेरिका बड़ा हमला करेगा।

Advertisment

ईरान में विरोध की तैयारी
अमेरिका की चेतावनी के बाद ईरान में भी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। वहां के युवा और खेल उप-मंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऊर्जा संयंत्रों के पास एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करें।

See also  पीथमपुर में आजीविका ऋण मेला का हुआ आयोजन, मेले में लगभग 10 करोड़ 98 लाख रुपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत, शासन की कल्याणकारी योजनाओं का उठाएं लाभ - कलेक्टर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!