Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर अपने कार्यों का विधिवत लिया दायित्व…

नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर अपने कार्यों का विधिवत लिया दायित्व

सक्ती। सक्ती जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आज पहले दिन सुबह की पहली किरण के साथ जिला मुख्यालय से निकलकर चंद्रपुर तहसील में विराजित माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर उन्हें मिले जिले के दायित्व निर्वहन के पहले दिन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय कक्ष में पूर्व कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। श्री तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन का पदभार संभाल रहे थे।
उल्लेखनीय है की नगर पंचायत चंद्रपुर में कोतरी नाला से महानदी पुल तक लगभग 1.80 किलो मीटर की सड़क गौरव पथ हेतु स्वीकृत है। जिसके निर्माण कार्य के लिए खदानों से निकलने वाली भारी वाहनों एवं कंपनियों से निकलने वाले भारी वाहन क्रमशः हायवा , ट्रेलर एवं ट्रक तथा अन्य भारी वाहन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गौरवपथ निर्माण के दौरान सुविधा व सुरक्षा को लेकर रायगढ़ मार्ग पर मार्ग परिवर्तित कर चंद्रपुर मे भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। जिसका आज कलेक्टर ने चंद्रपुर तहसील के लात नाला तिराहा जाकर एवं निर्माणाधीन गौरवपथ सड़क का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर ने उक्त निर्माण कार्य एवं परिवर्तित मार्ग की जानकारी लेते हुवे संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, खजांची अवनीश नामदेव, अनुविभागीय अधिकारी डभरा रूपेंद्र पटेल, डभरा तहसीलदार रवि राठौर, सक्ती तहसीलदार मनमोहन प्रताप, चंद्रपुर प्रभारी तहसीलदार अभिजीत राजभानु, जनपद पंचायत सीईओ मरकाम , जनपद पंचायत चंद्रपुर मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी आदि उपस्थित थे।

See also  प्रभारी सचिव एस प्रकाश ने ली अधिकारियों की बैठक, धान खरीदी के सुचारू क्रियान्वयन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!