Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा 02 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ परिवहन करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा 02 किलो 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ परिवहन करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में  गांजा बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस को 17 सितंबर 2024 को रात्रि में जरिए मुखबीर सूचना मिला की एक्सएल 6 वाहन क्रमांक  CG 11 BD 8761 में गांजा  परिवहन किया कर बेचने के फिराक में है की सूचना पर ग्राम मिसदा और खैरताल के बीच में नाकाबंदी लगाकर वाहन क्रमांक CG 11BD 8761 XL 6 को रोक कर कार में बैठे आदमी का नाम पता पूछा गया जिनके द्वारा अपना नाम जोहारिक यादव निवासी बोडसरा थाना जैजैपुर, अमित कुमार साकिन तुषार थाना जैजैपुर, प्रशांत श्रीवास निवासी तुषार थाना जैजैपुर जिला शक्ति (छ.ग.) का रहना बताए। गवाहो के समक्ष वाहन का तलाशी लेने पर दो पैकेट खाखी टेप में लपेटा हुआ गांजा 2 किलो 50 ग्राम गांजा किमती 20 हजार  रूपए मिला और परिवहन करने में प्रयुक्त XL 6  वाहन कीमती 12 लाख रुपए को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाक 360/24  धारा 20(B), 29 NDPS ACT  के  तहत कार्यवाही कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल कराया गया।
  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर राठौर, आरक्षक जनक राम कश्यप, अनील कुर्रे, संजय टंडन, माघवेंद्र, मुकेश राज, अभिषेक जयसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

See also   दुर्ग-पटना-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस का विस्तार गोंदिया स्टेशन तक, अब राजनांदगांव, डोंगरगढ़ व गोंदिया के यात्री भी इस सुविधा से होंगे लाभान्वित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!