Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधाकृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन…

पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधाकृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
 
जांजगीर-चांपा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ व राधाकृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 29 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के लिए एक नई पहल है जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा विभिन्न खेलों का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक  एवं संचालिका विनोद कुमार बंसल व अन्नपूर्णा बंसल,  डॉ राजेश शर्मा प्राचार्य पं. जवाहर लाल नेहरू, डॉ. रित्विज तिवारी प्राचार्य राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ तथा उप्राचार्य सिंपल रजक उपस्थित थे।
इस खेल का आयोजन खेल प्रभारी पुष्कर दिनकर के नेतृत्व में खेल के विभिन्न विधाओं जैसे मलखंब, रस्सी कूद,शटर रनिंग, पुश अप, ब्रॉड जंप, प्लेन इत्यादि में सभी छात्र-छात्राओं को खेलाते हुए ध्यान को केंद्रित किया। तथा ब्रांड जंप में प्रथम स्थान भरत, द्वितीय स्थान प्रीतेश तृतीय स्थान रूपेश, पुश अप में प्रथम स्थान राजाराजक, द्वितीय स्थान सागर साहू, तृतीय स्थान प्रेमचंद, स्किपिंग जंप में प्रथम स्थान आरती कुर्रे ने प्राप्त किया। महाविद्यालय द्वारा इन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकगण राजेंद्र कुमार विजयवार,भरत लाल बंजारे, शिवरात्रि साहू, मनीष साहू, सतीश महंत, अनुभव साहू, तरुण टंडन, स्नेह लता कश्यप, रजनी साहू, बबीता मधुकर, धनेश्वरी कुर्रे, जे.पी.खरे, मनोज बंजारे, यशोदा शान्ते इत्यादि ने अपनी  सहभागिता निभाया तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

See also  नहर के पास ग्रामीण की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!