Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा किया गया बस चेकिंग की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। स्कूल बसों के संचालन में अनियमितता संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसी तारत्मय में 11 जुलाई 2024 को परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों के चेकिंग के दौरान सेंट जेवियर स्कूल अकलतरा के 3 वाहनों से 20,000 रूपए का शमन शुल्क व 77000 रूपए टैक्स जमा करचाया गया। लायंस डीएव्ही स्कूल अकलतरा के 2 वाहनों पर 10,000 रूपए शमन शुल्क जमा करवाया गया। इस प्रकार 5 वाहनों पर कुल 30,000 रूपए शमन शुल्क वसूलने की कार्यवाही किया गया है एवं मोटरयान नियमों के तहत वाहन संचालन की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने स्कूल बस संचालकों को विशेष रूप से सूचित किया है कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की चेकिंग कार्यवाही होती रहेगी। अतः जिले के सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों का टैक्स, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण आदि दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि अनावश्यक परेशानी व जुर्माना से बचा जा सके।

See also  शासकीय हाई स्कूल मुलमुला में बच्चों को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!