Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mustafizur Rahman Controversy : BCB को ICC का अल्टीमेटम! भारत में ही खेलना होगा वर्ल्ड कप , नहीं तो कटेंगे अंक

डेस्क : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए भारत नहीं आती है, तो उनके अंक काटे जाएंगे। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल टीम केकेआर ने रिलीज कर दिया था।

विवाद की शुरुआत
केकेआर ने 9 करोड़ 20 लाख रुपए में मुस्तफिजुर को खरीदा था, लेकिन भारत में हाल ही में बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत में गुस्सा बढ़ गया था। इसी बीच बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने खिलाड़ी को रिलीज कर दिया। इसके विरोध में BCB ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार करने की धमकी दी और मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग उठाई।

See also  कलेक्टर और एसपी ने पैदल चलते हुए अकलतरा शहरी क्षेत्र के विभिन्न कार्यों का किया औचक निरीक्षण...

ICC ने स्पष्ट किया भारत में खेलना अनिवार्य
ICC ने BCB को यह साफ कर दिया कि सुरक्षा कारणों के बावजूद वर्ल्ड कप मैच भारत में ही होंगे। BCB अगर भारत नहीं आता है तो इसके परिणामस्वरूप टीम के अंक काटे जा सकते हैं। ICC ने बताया कि सुरक्षा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे, लेकिन वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए भारत में आना अनिवार्य है।

टी-20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत में हो रही है। ICC ने सभी टीमों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में पहुंचें। BCB के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है और मैचों के शिफ्ट होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

See also  जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण...

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंध
इस घटना से दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव देखा गया है। हालांकि ICC की सख्ती के बाद BCB के पास विकल्प सीमित हैं और भारत में मैच खेलना अनिवार्य हो गया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!