Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुबह की सैर बनी मौत का सफर,भारतमाला सड़क पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर तीनों की मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। भारतमाला सड़क पर मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतकों की पहचान दिलहरन दास वैष्णव (62) निवासी डोंगरी, केदाल बरेठ (52) निवासी डोंगरी तथा संतु यादव (70) निवासी कोरबी के रूप में हुई है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन एवं चालक की तलाश में जुटी है। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisment
See also  Weather Alert : तीखी गर्मी से मिलेगी राहत! 25 से 28 अप्रैल के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!