Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में फिर लौटी ठंड:न्यूनतम तापमान पहुंचा 12.6 डिग्री; अगले 3 दिन में 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा…

बिलासपुर। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 48 घंटों में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र बहतराई के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। ठंड के कारण रिवर व्यू रोड पर लोग अलाव जलाकर राहत पाते दिखे।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगी हवा की दिशा

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ हरिप्रकाश चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के इरान से उत्तर पाकिस्तान की ओर बढ़ने से हवाओं की दिशा में बदलाव आएगा। इससे ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रवाह रुक जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप तापमान बढ़ने की संभावना है।

See also  ग्राम पकरिया (झूलन) में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस...

आने वाले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

अधिकतम तापमान पहुंचा 31 डिग्री

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!