Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Mass Murder : एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, 1 की बच्ची पर भी हत्यारे को नहीं आया तरस, बेड के बॉक्स में लहूलुहान मिले शव…

Mass Murder : एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या, 1 की बच्ची पर भी हत्यारे को नहीं आया तरस, बेड के बॉक्स में लहूलुहान मिले शव।

मेरठ । Mass Murder : यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां बीते रात (गुरुवार) ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दरअसल यहाँ के राजमिस्त्री मोइन उर्फ मोइनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमां (45) और तीन बेटियां अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जब पड़ोसी इमरान रात करीब 9:30 बजे उनके घर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। घर के अंदर दो अलग-अलग बिस्तरों पर परिवार के सभी पांच शव पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मोइनुद्दीन अपने परिवार के साथ डेढ़ महीने पहले ही इस घर में रहने आए थे। उन्होंने 30 गज का मकान किराए पर लिया था और इसके बगल में एक प्लॉट खरीदकर अपने खुद के मकान का निर्माण करवा रहे थे।

See also  स्कूल में सोमवार से शनिवार तक ड्रग्स प्रोडक्शन, रविवार को सप्लाई…

इससे पहले, पिछले दो दिनों से परिवार का कहीं कुछ अता-पता नहीं था, जिससे आसपास के लोग चिंतित थे। यह चर्चा अब बृहस्पतिवार को तेज हो गई कि परिवार लापता हो गया है। इस दौरान, इमरान नामक पड़ोसी ने घबराकर मोइनुद्दीन के किराए के मकान में घुसकर देखा, तो वहां हत्याकांड का भयावह दृश्य सामने आया।

मकान में मिलीं लहूलुहान लाशों ने इलाके के लोगों को चौंका दिया। पुलिस ने मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा सहित पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक घटनास्थल पर जांच जारी रखी।

See also  शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की सफलता की नई मिसाल गढ़ता राज्य होटल प्रबंधन संस्थान रायपुर

Advertisment

वर्तमान में, पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें परिवार के आसपास के रिश्तेदारों, जान-पहचान वालों और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के कारण और हत्यारों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही हत्यारों को पकड़ने में सफल होंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!