Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba News: कोरबा में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक अली के घर पर बुलडोजर कार्रवाई

कोरबा। भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के सीतामणी स्थित कथित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में रज्जाक अली को मुख्य आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद प्रशासन ने उनके मकान और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में निर्माण नियमों के विपरीत पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया।

See also  आगरा की नई अटलपुरम टाउनशिप का शुभारंभ आज, लाॅटरी से मिलेंगे प्लाॅट, जानें आवेदन की प्रक्रिया

कार्रवाई के दौरान नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी गई।

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई जारी है और निर्माण के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल है और स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर बनी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!