Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज धूप और गरज चमक के साथ बारिश भी हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इन दिनों मौसम सुबह से तेज धूप के बाद शाम के समय करवट ले रही है। फिर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश हो रही है।

आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी और बारिश की गतिविधि भी झेलनी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है।

See also  SA20 2025-26: T20 मैच में बने 400 से ज्यादा रन, रयान रिकल्टन ने ठोका तूफानी शतक, फिर भी टीम को मिली हार

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज हवाएं चलाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर में तेज हवाएं चली। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश हुई। प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!