Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jasprit Bumrah 5 wicket: बुमराह ने ईडन गार्डन्स पर पहली बार किया ये कमाल, साउथ अफ्रीका के 5 विकेट लेकर छाए

नई दिल्ली,14नवंबर : भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 159 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका को 200 रन भी नहीं बनाने देने में सबसे बड़ा हाथ भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रहा. बुमराह ने साउथ अफ्रीका की आधी टीम का शिकार अकेले किया. उन्होंने उनके 10 में से 5 विकेट अपने दम पर चटकाए. और, ऐसा करते हुए कुछ नायाब रिकॉर्ड भी बनाए.

ईडन गार्डन्स पर पहली बार किया ऐसा
बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 16वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. लेकिन, इस बार उनका ऐसा करना जरा खास है. इसकी एक बड़ी वजह है ईडन गार्डन्स, जिस पर ये कमाल उन्होंने अपने करियर का पहला टेस्ट खेलते हुए किया है. यानी, कहना गलत नहीं होगा कि बुमराह ने ईडन गार्डन्स पर पहली बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेना का कारनामा किया है.

See also  जगदलपुर में हुए सुगम संगीत एवं काव्य पाठ में मड़वा की टीम ने बांधा समा, जीते 12 खिताब...

SENA देशों के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड
बुमराह ने अपने करियर में भले ही 16वीं बार 5 प्लस विकेट एक पारी में चटकाए हैं. लेकिन, इसमें से 13 बार ये कमाल उन्होंने SENA देशों के खिलाफ किए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है. अब तक किसी भी एशियाई गेंदबाज ने इतनी बार 5 प्लस SENA देशों में नहीं लिए हैं. बुमराह ने इस मामले में वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 12 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथी बार किया ऐसा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने चौथी बार 5 विकेट लेने का कारनामा टेस्ट की एक पारी में किया है. इस मामले में उन्होंने जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है. इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड आर. अश्विन के नाम है, जिन्होंने 5 बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 5 प्लस विकेट लिए हैं.

See also  जांजगीर चांपा में 56 लाख रुपए से अधिक का अवैध गांजा और नशीली टेबलेट को नष्ट किया गया...

इन बल्लेबाजों का किया शिकार
जसप्रीत बुमराह ने साउथ अफ्रीका के जिन बल्लेबाजों को निशाना बनाकर अपने 5 विकेट पूरे किए, उनमें रियान रिकल्टन, एडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, हार्मर और केशव महाराज के नाम हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!