Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जैजैपुर जनपद सीईओ का अधिकार नहीं, फिर जारी किए आर्डर, ग्राम पंचायत कोटेतरा का मामला, सरपंच से मिलीभगत कर नियम विरुद्ध कर रहे आदेश, जिला पंचायत सीईओ की आदेश का अवहेलना…

जैजैपुर जनपद सीईओ का अधिकार नहीं, फिर जारी किए आर्डर
 
ग्राम पंचायत कोटेतरा का मामला, सरपंच से मिलीभगत कर नियम विरुद्ध कर रहे आदेश
 
जिला पंचायत सीईओ की आदेश का अवहेलना
 
जैजैपुर। जनपद पंचायत जैजैपुर की ग्राम पंचायत कोटेतरा का एक विवादास्पद मामला सामने आया है। सीईओ वर्षारानी चिकनजुरी ने जिला पंचायत सीईओ की आदेश को ठेंगा दिखा दिया है और खुद की आदेश का पालन करने का आदेश फरमान जारी किया गया है। आपको बता दे कि ग्राम पंचायत कचंदा की सचिव को ग्राम पंचायत कोटेतरा एवं ग्राम पंचायत कोटेतरा सचिव को ग्राम पंचायत कचंदा तबादला जिला पंचायत सीईओ ने लगभग दो महीने पूर्व आदेश किया गया था लेकिन जनपद सीईओ ने जिला पंचायत सीईओ का आदेश के आधार पर शायद बड़ा अधिकारी होता होगा इसलिए बड़े अधिकारी की आदेश का अवहेलना किया गया है।
कचंदा सचिव मेडिकल पर छुट्टी कोटेतरा सचिव को कचंदा प्रभार देने के बजाय जनपद में अटैच 
आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कचंदा की सचिव हरिराम कुर्रे ने जिला सीईओ की आदेश की पालन करते हुए ग्राम पंचायत कोटेतरा में ज्वांइट कर चुके है, लेकिन तबियत खराब होने के कारण  मेडिकल छुट्टी पर है और जनपद सीईओ ने नियम विरुद्ध कोटेतरा  सचिव संतोष श्रीवास को जनपद पंचायत कार्यालय में अटैच कर जबकि करौवाडीह के सचिव को अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत कोटेतरा में देने का आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार पँचायत राज अधिनियम की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। खास बात ये है कि जो आर्डर उनके अधिकार क्षेत्र में ही नहीं थे वो भी उनके द्वारा जारी कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी गई है।
पॉवर ही नहीं फिर भी कर दिया आर्डर 
 इस मामले में जनपद सीईओ ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर दिए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया जा रहा हैं। नाम न छापने के शर्त पर जानकारी देते हुए बताया कि सीईओ को किसी भी पंचायत सचिव को पद से हटाने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। ये आदेश तो जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जारी किया जाता है। उनके द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है इस विषय में मेरे द्वारा उनसे बात की गई लेकिन उन्होंने इसका कोई माकूल जवाब नहीं दिया।
उन्हें अधिकार नहीं है
इस मामले में उन्हें कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। ये कार्रवाई तो जिला पंचायत के माध्यम से ही होगी। लेकिन उनके द्वारा ऐसा क्यों किया गया ये मैं दिखावा लेता हूं।
 
जिला पंचायत जांजगीर

See also  VHP का आरोप- गौशाला में भूख से हुई 19 गायों की मौत, केयरटेकर को 2 महीने से नहीं मिली सैलरी तो नहीं खिलाया चारा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!