Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ishaan Kishan : ईशान किशन की लव स्टोरी पर दादा की मुहर, अदिति हुंडिया से शादी के संकेत

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप मुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की निजी जिंदगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बिहार के रहने वाले ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने उनके रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है, जिसके बाद जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ उनके संबंधों की पुष्टि मानी जा रही है।

मीडिया से बातचीत में ईशान के दादा ने कहा कि उनका पोता जिससे भी शादी करना चाहे, परिवार को मंजूर होगा। उन्होंने बताया कि अदिति जयपुर में रहती हैं और मॉडलिंग करती हैं। साथ ही यह भी कहा कि वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार बच्चों की खुशी को प्राथमिकता देता है और समाज क्या कहता है, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

See also  गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर का एनक्यूएस, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन...

दादा ने यह भी साझा किया कि एक बार ईशान ने बताया था कि अदिति ने उनका इंटरव्यू देखा और उनकी काफी प्रशंसा की थी। अदिति ने भी ईशान से उनके दादा के बारे में सकारात्मक बातें कही थीं।

ईशान और अदिति के रिश्ते को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब परिवार की ओर से बयान आने के बाद अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, शादी की तारीख या किसी आधिकारिक घोषणा को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, ईशान किशन का ध्यान भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर है, लेकिन उनके निजी जीवन को लेकर भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!