Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026: करोड़ों के खिलाड़ी बेंच पर! 200 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठे सवाल…

न्यूज डेस्क : IPL 2026 के मौजूदा सीजन में टीमें करोड़ों रुपए खर्च कर खिलाड़ियों को खरीद रही हैं, लेकिन कई महंगे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। अब तक 1 करोड़ या उससे अधिक कीमत वाले 41 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो या तो एक भी मैच नहीं खेले हैं या सिर्फ सीमित मैचों तक ही सिमट गए हैं।

बेंच स्ट्रेंथ पर भारी खर्च
इस सीजन में टीमों ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किया है। इसके बावजूद कई टीमें इन संसाधनों का सही उपयोग नहीं कर पा रही हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर भी दिख रहा है।

See also  धान खरीदी घोटाला में 20 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 17 आरोपियों को सुनाई सजा, नपा अध्यक्ष का भाई और चाचा भी शामिल...

महंगी बेंच, कमजोर प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे ज्यादा 34 करोड़ रुपए के खिलाड़ी बेंच पर हैं, जबकि लखनऊ के 33.20 करोड़ और चेन्नई के 29.70 करोड़ रुपए के खिलाड़ी भी बाहर बैठे हैं। इसके बावजूद ये टीमें टॉप पर नहीं हैं।दिल्ली कैपिटल्स इस मामले में अपवाद है, जो 29.95 करोड़ की बेंच स्ट्रेंथ के बावजूद टॉप-4 में बनी हुई है।

टीमों की रैंकिंग पर असर
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों की स्थिति खराब है और वे अंक तालिका में निचले पायदान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के सिर्फ 6.25 करोड़ रुपए के खिलाड़ी बेंच पर हैं, फिर भी टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही।

See also  CGPSC गड़बड़ी तमन सोनवानी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

इम्पैक्ट प्लेयर नियम का असर
इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण टीमें अब 11 के बजाय 12 खिलाड़ियों का उपयोग कर रही हैं। इससे टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव आया है और कुछ ऑलराउंडर खिलाड़ी, जो किसी एक विभाग में कमजोर हैं, उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!