Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के अंदरूनी ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित संकल्प शिविर में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे लोग…

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित कराने के लिए जिले के विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाकर लोगो को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिससे जिले के आमनागरिक लाभान्वित हो रहे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित संकल्प शिविर में उत्साहपूर्वक लोग शामिल हो रहे है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज ग्राम पंचायत भवन सेन्दरी, ग्राम पंचायत भवन हरेठीकला, ग्राम पंचायत भवन जमड़ी, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कर्रापाली, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन बोकरेल, प्राथमिक शाला नंदेली, प्राथमिक शाला बोईरडीह, प्राथमिक शाला हरदा, शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन कंवलाझर और शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन सिरियागढ़ में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विभिन्न ग्राम पंचायतो में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी और लाभ भी दिया जा रहा है। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। शिविरो में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं सम्बन्धी जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प सन्देश को ग्रामीणों ने पूरी तन्मयता से सुना।
इस दौरान शिविर स्थलों पर कृषि विभाग के साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन, उद्यानिकी और कृषि के क्षेत्र में बेहतर पैदावार कर ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होने से संबंधित योजनाओ और तकनीकों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिससे खेती किसानी से जुड़े किसान सहित अन्य हितग्राही भी लाभावित हो रहे है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड के विषय में, खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विषय में तथा अन्य संबंधित विभागो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवाई भी वितरित की जा रही है। इसके साथ ही हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी मेरी कहानी-मेरी जुबानी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा भी किया। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हो रहे है।

See also  कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, भवन अनुज्ञा प्रकरणों का समयबद्ध और नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें - कलेक्टर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!