Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यूपी में ईंट भट्टे पर परवान चढ़ा था प्यार, छत्तीसगढ़ में हो गया लव स्टोरी का अंत… एक महीने अंदर नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महीने के अंदर नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। एक महीने पहले जब प्रेमी ने फांसी लगाई थी, तब भी प्रेमिका ने घर में रखी इलाज की गोलियों के ओवरडोज से जान देने की कोशिश की थी। तब तो डॉक्टरों ने बचा लिया था, लेकिन इस बार फांसी लगाकर जान दे दी।

2 साल पहले 16 साल की लड़की और 17 साल के किशोर में हुआ था प्यार

दोनों के परिवार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में ईंट के भट्टे पर करते थे काम

छत्तीसगढ़ में एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों परिवार, अब पसरा मातम

बिलासपुर। करीब एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही उसकी प्रेमिका ने भी दवा खाकर जान देने की कोशिश की। तब तो डॉक्टरों ने उसे बचा लिया, लेकिन इस बार 16 वर्षीय प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने के अंदर की प्रेमी-प्रेमिका के जान देने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

See also  Breaking news : सड़क पर बैठे गौवंशों को रौंदा तेज रफ्तार वाहन ने मचाई तबाही…

पचपेड़ी क्षेत्र के चिस्दा निवासी किशोरी का गांव में रहने वाले किशोर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जून महीने में वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उनके साथ एक अन्य नाबालिग भी था। तीनों बाइक पर रायपुर पहुंचे, तो वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

Advertisment

पूछताछ में तीनों ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सब सच उगल दिया। इसके बाद रायपुर पुलिस ने पचपेड़ी थाने में सूचना दी। सूचना पर स्वजन रायपुर पहुंचे। पुलिस ने तीनों नाबालिग को स्वजन के हवाले कर दिया।

पहले प्रेमी ने दी जान: जिस दिन स्वजन रायपुर से गांव लौटे, उसी रात किशोर ने अपने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमी की मौत की जानकारी मिलते ही किशोरी ने भी घर में रखी दवा का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डाक्टरों ने किशोरी को बचा लिया।
अब प्रेमिका ने लगाई फांसी: इस घटना को करीब एक महीने बात बीते रविवार की रात किशोरी घर पर ही थी। सुबह स्वजन ने देखा वह कमरे में नहीं मिली। वे घर के बाहर निकले तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

See also  मनरेगा के विकास कार्यों की स्वीकृति में जांजगीर जिला पंचायत के कर्मचारी अमित सोनी कर रहा कमीशन का खेल, गांव-गांव में सरपंचो तथा जनप्रतिनिधियों को करा रहे झगड़ा, नवीन जिला सक्ती के परियोजना निदेशक का रिमोट कंट्रोल मनरेगा शाखा के बाबू अमित सोनी...

दो साल पहले हुआ प्यार, दोनों रहना चाहते थे साथ

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग के स्वजन करीब दो साल पहले यूपी के प्रतापगढ़ स्थित ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे।

इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों के प्यार की भनक लगते ही किशोरी के स्वजन उसे लेकर गांव आ गए।

हालांकि गांव में भी दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। अलग-अलग जाति का होने के कारण दोनों परिवार उन्हें अलग करना चाहते थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!