Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही…

रायपुर। शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी से जप्त बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 30 से अधिक पुलिस थानों/साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है। प्रार्थी प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यू के) पिता एम एल देवांगन 48 वर्ष अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई, जहां अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।

See also  कलेक्टर ने आकांक्षा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को अपने सपने पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया, जेईई-नीट के तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने दिए टिप्स...

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। राजस्थान निवासी आरोपी अवदेश नागर द्वारा पता बदल बदल कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।
इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 30 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 12/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी
आरोपी अवदेश नागर पिता कंवर लाल नगर 24 वर्ष पता 75 धोबी बस्ती मियादा,तहसील खानपुर झालावाड़ राजस्थान

See also  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!