Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा ब्रेकिंग : जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने पर चाकू मारा बोला-‘होने नहीं दूंगा किसी और की’…

कोरबा। जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने पर चाकू मारा है। सिविल लाइन के डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद भी राहुल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह अक्सर घर आकर गाली-गलौच और मारपीट करता था। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसने मारपीट की घटना का अंजाम दिया है।

See also  Suspicious Death of Couple: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर लगाया फांसी का फंदा

उसका कहना है कि तू किसी और कि नहीं हो सकती न होने दूंगा क्योंकि तेरे चक्कर में मोहल्ले घर वालों से बदनाम हो चुका हूं इसलिए तुम मेरे को छोड़कर नहीं जा सकती। आरोपी राहुल सारथी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाली है। नाबालिग ने बताया कि 1 साल पहले राहुल से परिचय हुआ था। वो बोलता था कि तू मुझे छोड़ नहीं सकती। अगर छोड़ेगी तो पैसा लाकर दे। पैसा लाएगी फिर भी मारुंगा। कई बार उसने धमकी दी कि तेरे को तेरे मां-बाप को तेरे सामने ही मारूंगा और तड़पा तड़पा कर मारूंगा तब तेरे को समझ में आएगा। राहुल अपने घर वालों के नाम पर पागल हो जाता था और मुझे बेहोश होते तक मारता था। मेरे चेहरे में वो पहले मार चुका है।

See also  अपहरण, लूट और हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, प्रधान सत्र न्यायाधीश जांजगीर का फैसला, हत्या कर कार लूटने वाले आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी

आंख के ऊपर टांके आए थे, इस बार फिर मारा है तो सीने में टांके आए हैं । राहुल कुछ काम नहीं करता था, उसके पिता जी सरकारी नौकरी में है। अभी भी वह धमकी दिया है कि जेल से निकल के फिर मारुंगा। वह धमकी देता था कि वह किसी और की नहीं हो सकती। राहुल का कहना था कि उसके चक्कर में वह मोहल्ले में बदनाम हो चुका है। वह उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी भी देता था। आरोपी राहुल के पिता स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी करते हैं। राहुल खुद कोई काम नहीं करता था। बता दें कि पीड़िता के शरीर पर पहले से भी कई चोटों के निशान हैं। परिजनों की शिकायत के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच की बात कही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!