Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS: मुठभेड़ में बड़े कैडर का एक और नक्सली ढेर, शव और ऑटोमैटिक वेपन बरामद…

बीजापुर। बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सर्चिंग के दौरान एक और बड़े कैडर के नक्सली का शव और ऑटोमैटिक वेपन बरामद हुआ है। ये तेलगु कैडर का नक्सली बताया जा रहा है। जबकि एक दिन पहले 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकर को जवानों ने ढेर किया था। दरअसल, केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड था।

बताया जा रहा है कि, गुरुवार को नेशनल पार्क एरिया में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल निकले थे। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा के जवान शामिल थे। टीम जब सर्चिंग में निकली तो इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। नक्सलियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी में प्रेस इंचार्ज बंडी प्रकाश समेत बड़े स्तर के नक्सलियों की मौजूदगी की खबर है।

See also  कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगर निगम रायपुर और भिलाई में नगरीय ठोस अपशिष्ट आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना के लिए त्रिपक्षीय एमओयू...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!