Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Hyderabad Trainee IPS: महिला IPS का शादी के बाद भी अफेयर, जबरन kiss करती थी, ट्रेनी IPS के कथित सुसाइड नोट से बढ़ा विवाद, सनसनीखेज खुलासा

हैदराबाद। हैदराबाद में ट्रेनी आईपीएस अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले लिखा गया उनका कथित दो पन्नों का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोट में उन्होंने महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से प्रेम संबंध था।

सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम उदय कृष्णा रेड्डी अपने एक मित्र के घर गए थे, जहां उन्होंने कथित रूप से जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या किसी अन्य कारण से उनकी तबीयत बिगड़ी।

See also  कोटेतरा में डेढ़ साल के बाद भी नल जल योजना अधर में, ठेकेदार की मनमानी ग्रामीणों में आक्रोश...

इस घटना से कुछ दिन पहले एक महिला ट्रेनी आईपीएस अधिकारी ने रेड्डी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन पर पीछा करने, मारपीट करने, आपराधिक धमकी देने, बिना सहमति निजी वीडियो रिकॉर्ड करने, ब्लैकमेल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि एक घटना के दौरान रेड्डी ने उनके बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की, चाकू दिखाकर धमकाया और अभद्र व्यवहार किया।

इन आरोपों के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, कथित सुसाइड नोट में उदय कृष्णा रेड्डी ने दावा किया है कि जून 2025 से दोनों के बीच सहमति से संबंध थे और महिला की शादी के बाद भी उनका शारीरिक और भावनात्मक रिश्ता जारी रहा। उन्होंने लिखा कि महिला कई बार स्वयं उनके कमरे में आती थी और चैट के माध्यम से दरवाजा खोलने के लिए कहती थी। रेड्डी का दावा है कि उन्होंने इन घटनाओं के सबूत अपने मोबाइल फोन में सुरक्षित रखे हैं।

Advertisment

नोट में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 9 जुलाई को महिला स्वयं उनके कमरे में आई और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उनके अनुसार, महिला ने बिना उनकी सहमति के उन्हें गले लगाया और किस किया। रेड्डी ने दावा किया कि इसी कारण उन्होंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे महिला के पति को भेज दिया, क्योंकि वह पहले भी महिला को अपने कमरे में नहीं आने की चेतावनी दे चुके थे।

See also  छात्रावासों की मट्टी पलीत करने वाले एसडीओ आर ई एस सोनहत से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि क्यों हैं परेशान ? सरपंच , जनपद सदस्य सहित क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदारों में रोष...

रेड्डी ने अपने नोट में यह भी कहा कि बाद में महिला ने घटनाओं को अलग तरीके से पेश करते हुए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने अपने दोस्तों के उकसावे में आकर एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने महिला, उसके पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, उदय कृष्णा रेड्डी अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। सूत्रों के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ले चुके हैं।

See also  रायपुर पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!