Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अमृता राव की आरजे अनमोल से कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी? यहां जानें लवेबल कपल के प्यार का किस्सा…

मुंबई : 2000 की शुरुआत में अमृता राव लड़कों की पहली पसंद हुआ करती थीं. फिल्म इश्क-विश्क (2003) जब आई उसके बाद हर लड़का अमृता राव जैसी गर्लफ्रेंड चाहने लगा और जब फिल्म विवाह (2006) आई तो लड़के वैसी ही वाइफ चाहने लगे. अमृता राव की मुस्कान और अदाएं हर किसी को भाती हैं और आज भी उनमें ये गुण मौजूद हैं. अमृता राव विवादों से दूर रहीं और हर किसी के दिल पर छाई रहीं लेकिन, जब उनकी शादी हुई तो बहुत से लड़कों का दिल टूट गया.

काफी समय तक अमृता राव आरजे अनमोल के साथ रिलेशनशिप में रहीं और 2016 में शादी करके सैटल हो गईं. इन दिनों अमृता अपने हसबैंड अनमोल के साथ एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसमें कई बड़े सेलेब्स के साथ पॉडकास्ट किया जा चुका है. अमृता राव और आरजे अनमोल फिल्म इंडस्ट्री के उन प्यारे कपल्स में एक हैं जो साथ में बहुत क्यूट लगते हैं और उनके बीच बहुत प्यार है. लेकिन, उनका ये प्यार कब और कैसे शुरू हुआ, आइए आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

See also  सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व : श्री हरिचंदन, सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए राज्यपाल...

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
7 जून 1981 को जन्मीं अमृता राव आज अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं. उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद भी अमृता के चेहरे की मासूमियत आज भी बरकरार है. अमृता की शादी को पूरे 9 साल हो चुके हैं लेकिन जब भी ये कपल सामने आता है तो उनके बीच का प्यार दिखता है. ये जोड़ी एक-दूसरे के लिए ही बनी है, उन्हें देखकर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है. अमृता और अनमोल ने अपने ही यूट्यूब चैनल पर अपनी लव स्टोरी शेयर की थी.

अनमोल ने बताया था कि पहली बार अनमोल की अमृता से मुलाकात रेडियो स्टेशन पर हुई थी. यहां अनमोल ने अमृता का इंटरव्यू लिया और फिर दोनों की दोस्ती हो गई. दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा और अनमोल अमृता को चाहने लगे थे. अनमोल ने बताया था कि उन्होंने एक दिन अमृता को प्रपोज कर दिया लेकिन, पहली बार अमृता ने इसका कोई जवाब नहीं दिया था. अनमोल ने हार नहीं मानी और एक बार जब दोनों जुहू बीच पर घूमने गए तो अनमोल ने फिर से अमृता को प्रपोज किया.

See also  एनजीडीआरएस प्रणाली से आसान हुआ रजिस्ट्री कराना, आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एण्ट्री, दस्तावेज अपलोड...

अनमोल की मां भी करती थीं पसंद
अनमोल ने लव स्टोरी शेयर करते हुए कहा था कि वो तो उन्हें पसंद करते ही हैं, साथ में उनकी मां भी उन्हें बहुत पसंद करती हैं. क्योंकि उन्हें उनकी फिल्म विवाह बहुत पसंद थी. अनमोल की मां कहती थीं कि उन्हें ‘विवाह’ की पूनम जैसी ही बहू चाहिए. इस बात से अमृता इंप्रेस हो गईं और उन्होंने अनमोल को हां कह दी. दोनों ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और आज एक बेटे के माता-पिता बन चुके हैं. अमृता और अनमोल की शादी को इतने साल हो चुके हैं फिर भी उनके बीच की कैमिस्ट्री आज भी जबरदस्त है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!