Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

“हेलमेट बैंक” का हुआ आगाज़, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल…

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में पहले “हेलमेट बैंक” के अनूठे अभियान का आगाज़ किया।

सड़कों पर सर्वाधिक चलने वाले वाहनों में दो पहिया वाहन प्रमुख रूप से हैं जो की हर स्तर के लोगों की पहुंच के अंदर है, यही कारण है कि लोग छोटी से लेकर के बड़ी से बड़ी यात्रा हेतु इसी वाहन का प्रयोग करते हैं, किंतु दुर्भाग्य भी इस बात का है कि सुरक्षा मानको के अभाव में सर्वाधिक दुर्घटना के शिकार भी दो पहिया वाहन वाले ही होते हैं, इसी दुखद पहलू को देखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस दिशा में एक अनूठेअभियान की शुरूवात किए है, जो “हेलमेट बैंक” के नाम से आज थाना चकरभाठा में प्रारंभ किया गया।

See also  नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण

इसके साथ ही यह “हेलमेट बैंक” थाना सकरी, थाना कोनी और थाना सरकंडा में भी प्रारंभ किए गए हैं, आज चकरभाठा थाना परिसर में हेलमेट बैंक का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि- “अब कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान इस बैंक से हेलमेट अपना परिचय पत्र दिखा कर के प्राप्त कर सकता है और यह हेलमेट उसे 24 घंटे के अंदर पुनः वापस करना होगा, जो पूर्णता नि:शुल्क होगा।

एसपी सिंह ने “हेलमेट बैंक” उद्घाटन करते हुए एक आदर्श वाक्य दिया ➖ “अब सड़कों पर खून की एक बूंद नहीं ” हेलमेट सुरक्षित यातायात की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण मानक उपकरण है इसके उपयोग से हमारी यात्रा सुरक्षित होगी l जिस प्रकार हम सुरक्षित घर से निकले थे, वैसे ही सुरक्षित घर पहुंचेंगे इसमें कोई संदेह नहीं हैं निश्चित रूप से ये प्रयास सभी के लिए अनुकरणीय होगा और सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने की दिशा में कारगर साबित होगा, नागरिकों को जागरुक करते हुए स्वयं भी हेलमेट क्रय कर पहने जागरुक एवं प्रोत्साहित किया गया।

Advertisment

आज के इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) नीरज चंद्राकर के साथ-साथ अन्य अधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों में अतीस पाल सिंह,लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, नम्रता शर्मा, आर्यन तिवारी, विकास वर्मा,जावेद अली के साथ-साथ चकरभाठा नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

See also  CG NEWS: रायगढ़ अधिवक्ता हत्याकांड से सनसनी, आवाज बदलकर परिवार को किया गुमराह, इंसाफ की मांग में सड़कों पर उतरे वकील

कार्यक्रम के दौरान ही एक दर्जन लोगों ने तत्काल “हेलमेट बैंक” से विधिवत हेलमेट प्राप्त कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए यातायात बिलासपुर के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की यह प्रयास सिर्फ “छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश में मिल का पत्थर सिद्ध होगी” जो सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए एक कारगर उपाय साबित होगा।

कार्यक्रम का संचालन यातायात के सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने हेलमेट के संदेश के साथ प्रारंभ किया एवं उसकी उपयोगिता को बताते हुए सभी आम नागरिकों को जागरूक किया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीजा के अवसर पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त, मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही महिलाओं के खिले चेहरे, विष्णु भैया को दिया धन्यवाद, 70 लाख महिलाओं को सीधे खाते में मिले 1-1 हजार रुपए...

⛑️ ⛑️ ⛑️ ⛑️ ⛑️ ⛑️ ⛑️

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!