Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और कुपोषण उन्मूलन के लिए बनेगी समन्वित कार्ययोजना

रायपुर, 22 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए सभी संबंधित विभागों को यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से एक समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने यह बातें बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे से शिष्टाचार भेंट के दौरान कहीं। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बाल संरक्षण तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण जैसी गंभीर चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को साझा लक्ष्य और समन्वित कार्यप्रणाली के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी बहु-क्षेत्रीय (मल्टी-सेक्टोरल) रणनीति तैयार की जाए, जिससे स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बच्चों के पोषण स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित हो सके।

See also  Indian Army Chief News : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को पद से हटाने का सोशल मीडिया दावा फर्जी; सरकार ने किया खंडन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय से योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ेगी और राज्य में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थायी एवं सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रत्येक बच्चे और प्रत्येक मां तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे का छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार शॉल ओढ़ाकर तथा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक ‘नंदी’ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सुश्री मैककैफ्रे ने भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया।

See also  RAIPUR:3 की मौत, रायपुर में Avinash Elegance के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगी पुलिस...

सिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री का “जय जोहार” कहकर अभिवादन किया और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति तथा यहां के लोगों की सरलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ लंबे समय से राज्य सरकार के साथ मिलकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश के बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध बनेगा।

Advertisment

बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ की प्रमुख सीमा कुमार, अनिल गुलाटी तथा डॉ. बाल पारितोष दास सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  भाजपा नेता पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!