Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के प्रथम जांजगीर आगमन पर जिला भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य, ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे शहर में संगठनात्मक जोश, ऊर्जा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।
जिला मुख्यालय जांजगीर पहुँचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों शारदा चौक, नेताजी चौक एवं कचहरी चौक में फूल-मालाओं, गगनभेदी नारों एवं आतिशबाजी के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति से पूरा शहर मानो उत्सव स्थल में परिवर्तित हो गया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कचहरी चौक, जांजगीर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह को भेंट स्वरूप तलवार एवं गदा प्रदान कर सम्मानित किया गया। तलवार और गदा को शौर्य, शक्ति, पराक्रम एवं संगठनात्मक दृढ़ता के प्रतीक के रूप में भेंट किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामयी एवं ऐतिहासिक बन गया।
इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,
माननीय जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पलाश दिग्विजय सिंह चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर युवा मोर्चा एवं संगठन के जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें जिला महामंत्री नंदनी राजवंड़े, नंद चौधरी,
जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, संदीप साहू, प्रदीप शराफ, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, संतोष थवाईत, धजा राम साहू, अनिल शर्मा, चिराग केशरावनी, सोनू यादव, विवेक शर्मा, हरी सोनवानी, छत्रपाल, अभिषेक पाण्डेय, योगेश राणा, दुर्गेश जाटवर, गजेंद्र सिंह, अविनाश श्रीवास, पूरब शुक्ला, सूर्यप्रताप सिंह,राहुल सेन, गोलू दूबे, प्रदीप राठौर, गज्जू कर्ष, राकेश यादव, अतुल राठौर, राहुल यादव, राकेश राठौर, प्रमोद साहू सहित सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की अनुशासित सहभागिता ने संगठन की मजबूती को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है तथा संगठन को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। युवाओं को संगठन से जोड़ना और भाजपा की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
अपने संबोधन में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लक्ष्य बनाते हुए कहा कि वर्तमान में जांजगीर–चांपा जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रतिनिधित्व नहीं है, जिससे युवा मोर्चा की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को विजय दिलाना युवा मोर्चा का संकल्प है, और इस लक्ष्य की प्राप्ति तक संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।
अपने उद्बोधन के अंत में उन्होंने भावुक शब्दों में कहा—
“चिराग वहीं जलाओ जहाँ अंधेरा गहरा हो। आज हमारी तीनों विधानसभाएं अंधेरे में हैं और अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि वहाँ संगठन का चिराग जलाकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाएँ।
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह आयोजन न केवल एक स्वागत समारोह रहा, बल्कि आगामी चुनावों को लेकर संगठन की दिशा, संकल्प और रणनीति को भी स्पष्ट करने वाला सिद्ध हुआ।

See also  साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाएं छत्तीसगढ़ के शहरों को : अरुण साव, उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की, अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रियाएं 10 जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!