Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से तेंदूभाठा, सरखों से पाली राखड़ डेम तक बनेगी पक्की सड़क

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के सी.एस.आर. मद से उक्त सड़क निर्माण के लिए सीएसईबी के चेयरमेन रोहित यादव को समक्ष भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया था। अधिकारी के द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए इसकी स्वीकृति की सहमति दी गई थी। ग्राम तेंदूभाठा से सरखों होते हुए पाली राखड़ डेम तक 05 किमी. लंबी एवं 3.75 कि.मी. चैड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए 2 करोड़ 73 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। आपको बता दें कि यह लंबे समय से स्थानीय ग्रामीणों की मांग रही है। खराब और जर्जर मार्ग होने के कारण आएदिन दुर्घटना की आशंका रहती थी जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से मार्ग सुगम होगा और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। आवागमन के साथ ही साथ इससे ग्रामीण विकास को भी गति मिलेगा।  बहुप्रतिक्षित सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष है तथा उन्होंने लोकप्रिय विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

See also  देखते रह गए Airtel और Jio, BSNL इस मामले में बन गया नंबर 1

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!