Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

यूरिक एसिड के क्रिस्टल को छानकर बाहर कर देती है लौकी…

देश में यूरिक एसिड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। जब किडनी अपनी फिल्टर करने की क्षमता को कम कर देती है तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपनाकर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा लौकी का है। जानिए लौकी किस तरह से यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करती है साथ ही जाने किस तरह से इसका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

See also  4 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार,स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को धमकाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप,  महिला की आवाज में अधिकारियों से फोन में करते थे बात...

लौकी करता है यूरिक एसिड कंट्रोल

सेहत के लिए लौकी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन सी, बी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। लौकी हल्की होती है जिसके चलते इसके सेवन से पेट में भारीपन, भूख न लगना, लिवर और किडनी संबंधी समस्याओं में लाभकारी होता है। लौकी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। लौकी डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फ़ायदेमंद होती है। लौकी का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लौकी में फ़ाइबर और पानी की मात्रा ज़्यादा होती है, जो डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए फ़ायदेमंद होती है। लौकी के कुछ और फ़ायदे।

See also  RAIPUR NEWS:भगवान श्री परशुराम जी की 1100 दीपों से महाआरती…

लौकी का सूप बनाने का तरीका:

लौकी का सूप बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छे से धो लें। उसके बाद लौकी को छिल लें और इसे महीन काट लें। अब कूकर में लौकी, थोड़ा पानी और नमक डाल दें। इसके बाद कूकर को बंद कर दें और 5-6 सीटी लगने दें। उसके बाद जब सीटी निकल जाए तो लौकी को हल्का सा मैश कर दें। अब एक पैन में एक चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दें। उसके बाद तुरंत इसमें उबली हुई लौकी डाल दें। अब इसमें बाद स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं। लीजिए तैयार है लौकी का सूप।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!