Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दो हफ्तों में ₹8600 उछला गोल्ड, क्या ₹1.50 लाख की तैयारी कर रहा सोना?

गोल्ड ने एक बार फिर से वापसी की है. वास्तव में फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीदों ने सोने को एक बार फिर से पंख दे दिए हैं. जिसकी वजह से 18 नवंबर के लोअर लेवल से गोल्ड की कीमतों में 8600 रुपए का इजाफा देखनेे को मिल चुका है. इसका मतलब है कि दो हफ्तों में सोने की कीमतों में 7 फीसदी का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगर बात मौजूदा हफ्ते की करें तो सोने की कीमत 1,450 रुपए की तेजी देखने को मिल चुकी है.

जैसा कि टीवी9 भारतवर्ष आपको अपनी पहले की रिपोर्ट में बता चुका है कि हफ्ता खत्म होने तक सोने की कीमत में 5000 रुपए की तेजी देखने को मिल सकती है. जिसके बाद गोल्ड 1.34 लाख रुपए के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकता है. जानकारों का कहना है कि अगर गोल्ड 1.35 लाख रुपए के लेवल को पार करता है तो जल्द ही सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपए के लेवल की ओर बढ़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं आखिर गोल्ड की कीमतें किस तरह की तेजी देखने को मिल रही है और कब तक कीमतें 1.50 लाख के लेवल पर पहुंच सकती हैं.

सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी
बुधवार को देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार सोना 1,196 रुपए की तेजी के साथ 1,30,955 रुपए के साथ दिन के हाई पर दिखाई दिया. जबकि सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सोने के दाम करीब 900 रुपए की तेजी के साथ 1,30,658 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. वैसे एक दिन पहले सोने के दाम गिरावट के साथ 1,29,759 रुपए पर बंद हुए थे. गोल्ड की कीमतें अभी भी 3000 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

See also  हरियाणा: पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार, 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई...

दो हफ्तों में आई कितनी तेजी?
अगर बात बीते दो हफ्तों की करें तो गोल्ड की कीमतों में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है. 18 नवंबर को सोने के दाम 1,22,351 रुपए के साथ लोअर लेवल पर कारोबार कर रहे थे. जिसमें अब तक गोल्ड की कीमतों में 8,604 रुपए प्रति दस ग्राम का इजाफा देखने को मिल चुका है. अगर बात दिसंबर महीने की करें तो सोने की कीमतों में 1451 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. जानकारों की मानें तो मौजूदा हफ्ते में सोने के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. साथ ही सोने का 1,34,024 रुपए का लाइफटाइम हाई का रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

क्या 1.50 लाख पर जाएगा गोल्ड?
आने वाले महीनों में सोने के 1.5 लाख रुपए तक पहुंचने की संभावना. रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि कीमती धातुओं में हालिया उछाल – COMEX और MCX पर चांदी के नए लाइफटाइम हाई पर पहुंचने से – ने सोने के लिए एक मजबूत तेजी की पृष्ठभूमि को और मजबूत किया है. उन्होंने बताया कि COMEX गोल्ड को गिरते वास्तविक यील्ड, फेडरल रिज़र्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, कमजोर अमेरिकी डॉलर और केंद्रीय बैंकों की निरंतर खरीदारी का फायदा मिल रहा है. साथ ही, बढ़ती जियो पॉलिटिकल और व्यापक आर्थिक अनिश्चितता सुरक्षित निवेश की मांग को बढ़ा रही है.

Advertisment

इसके अलावा, ऑग्मोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी भी सोने की तेज़ी का श्रेय घरेलू और वैश्विक कारकों के मिश्रण को देती हैं. ईटी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों, कमजोर अमेरिकी डॉलर, महंगाई से बचाव की मांग, भू-राजनीतिक जोखिम, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी, भारत में मज़बूत भौतिक खरीदारी, पोर्टफोलियो विविधीकरण और सीमित आपूर्ति बनाम स्थिर मांग के कारण सोने में तेजी है. उन्होंने कहा कि सोना 1,30,000 रुपये से 1,32,000 रुपये के बीच एक प्रमुख प्रतिरोध क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. 1.5 लाख रुपए दाम होने की संभावना पर चैनानी ने कहा कि 1,50,000 रुपए के दाम साल 2026 में हासिल किया जा सकता है.

See also  International Women’s Day 2025: भारत की पहली महिला फाइटर पायलट: अवनि चतुर्वेदी, भावना कंठ और मोहना सिंह !

शॉर्ट टर्म में हो सकती है मुनाफावसूली
विश्लेषकों ने यह भी संकेत दिया कि अगर अमेरिकी यील्ड में सुधार होता है या डॉलर मजबूत होता है, तो इसमें और भी तेज गिरावट आ सकती है. त्रिवेदी ने कहा कि सोना उस स्तर पर पहुंच रहा है जहां शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन या मुनाफावसूली की संभावना है. फिर भी, संरचनात्मक डिमांड और मौजूदा वैश्विक जोखिम चिंताओं के कारण मध्यम अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है. हालांकि 1.5 लाख रुपये का लक्ष्य व्यापक रूप से देखा जा रहा है, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों विश्लेषकों का सुझाव है कि आगे की राह में अल्पकालिक अस्थिरता शामिल हो सकती है, और व्यापक रुझान अभी भी तेज़ रफ़्तार के पक्ष में झुका हुआ है.

See also  देश का सबसे बड़ा बैंक SBI करने जा रहा बड़ी डील, बेचने जा रहा है 25000 करोड़ का शेयर

चांदी ने फिर बनाया रिकॉर्ड
वहीं दूसरी ओर चांदी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. साथ ही 2 लाख के लेवल पर तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. आंकड़ों को देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत 3,126 रुपए की तेजी के साथ 1,84,727 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई है. वैसे सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर चांदी की कीमत करीब 2,500 रुपए की तेजी के साथ 1,84,093 रुपए पर दिखाई दे रही थी. चांदी आज सुबह तेजी के साथ 1,83,799 रुपए पर ओपन हुई थी. मौजूदा साल में चांदी ने 112 फीसदी का रिटर्न दे दिया है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!