Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gold Rate Today: ग्लोबल टेंशन में नरमी के बीच सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

गोल्बल टेंशन में कमी के बीच सोने की कीमतों में आज, 19 अगस्त 2025 को गिरावट देखने को मिल रही है. देश में सोने की कीमतों में कमी आई है. राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड करीब 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,900 रुपये पर आ गया है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड भी 400 रुपये की गिरावट के साथ 92,500 रुपये पर आ गया है. अगर आप दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको 92,500 रुपये चुकाने होंगे.

गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबिक, सोने की कीमतों के दामों आज गिरावट देखने को मिल रही है दिल्ली ही नहीं देश के बाकी शहर जैसे मुंबई, लखनऊ और चेन्नई में भी गोल्ड की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.

See also  शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा लाखो का जुआ अन्य जिलों से आ रहे जुवाड़ी...

मुंबई-लखनऊ में सोने के दाम
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड आज सुबह 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,750 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के दाम भी आज कम हुए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली की तरह गोल्ड के दाम 430 रुपये की कमी के साथ 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं.

MCX पर गोल्ड के दाम
वायदा बाजार पर भी सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है. वायदा बाजार एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम में आज कमी देखी जा रही है. MCX पर गोल्ड करीब 15 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 99386 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

See also  पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए : रतन लाल डांगी, महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन....

वहीं, एमसीएक्स पर चांदी के दाम में भी गिरावट देखी जा रही है. सुबह खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 375 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. 5 सितंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले कॉन्ट्रेक्ट वाला सिल्वर आज 113217 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वायदा बाजार में चांदी दबाव में है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!