Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गौठान के महिला समूह ने मुख्यमंत्री बघेल को गोबर से बनी पेंटिग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट भेंट की…

गौठान के महिला समूह ने मुख्यमंत्री बघेल को गोबर से बनी पेंटिग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट भेंट की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम-सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के अवलोकन के दौरान कृषि विभाग का स्टॉल देखा जहां उन्होंने उपस्थित राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी ने दुर्ग जिले के सिरसाखुर्द गौठान के जय बजरंग स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए गोबर के उत्पादों की सराहना की। इस समूह ने मुख्यमंत्री को गोबर से बनाए गए महात्मा बुद्ध की पेंटिग एवं ट्रायबल आर्ट भेंट स्वरूप दी। वहीं बेमेतरा जिले के नवागढ़ गौठान के स्व-सहायता समूह द्वारा शैलजा कुमारी को पैरा आर्ट उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर अन्य मंत्रीगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

See also  Raipur Crime : हत्या मामले में बड़ा खुलासा : 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, शव रेलवे पटरी पर फेंककर सजाया गया आत्महत्या दिखने वाला करनामा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!