Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आंगनबाड़ी एवं शासकीय विद्यालयों के 95 बच्चों का निःशुल्क हृदय रोग जांच किया गया…

रायपुर,10 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर की नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग की प्रारंभिक पहचान हेतु स्क्रीनिंग की गई।

जिसके तहत आज आंगन बाड़ी केंद्र क्रमांक 22 पठान पारा बिरगांव में 45 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 18 छात्र एवं 27 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 23 त्रिमूर्ति नगर बिरगांव में 50 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 29 छात्र एवं 21 छात्राएं शामिल रहे तथा दोनों जगह परिक्षण में कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला।

See also  अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार...

प्रोजेक्ट धड़कन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक पहचान, जांच एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है। तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ तथा स्तनपान के समय पसीना आना जैसे लक्षणों के आधार पर बच्चों की जांच की जाती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!