Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर आग का कहर, ट्राला टक्कर के बाद बना ‘आग का गोला’—चालक जिंदा जला

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के व्यस्त रायपुर–कोरबा नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक भयावह सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। समलपुरी ब्रिज के पास तेज रफ्तार से दौड़ रहा ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला कुछ ही पलों में आग के गोले में तब्दील हो गया।

हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां देखते ही देखते ट्राले से उठती लपटों ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। ट्राले में फंसे चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा जल गया। मृतक की पहचान झारखंड निवासी अरविंद भारद्वाज के रूप में हुई है।

See also  ‘Pushpa 2’ : अभिनेता अल्लू अर्जुन हर संडे पुलिस स्टेशन होंगे पेश! हाजिरी लगाने पहुंचे, जानिए क्या है पूरा मामला...

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड में ट्राला आग की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी के लिए भी पास जाना संभव नहीं हो सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लेने की कोशिश शुरू की। हाईवे पर यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए जले हुए वाहन को हटाने का काम जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना सामने आ रही है। वहीं थाना प्रभारी विजय चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisment

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरनाक अंजाम की याद दिला दी है।

See also  एनसीसी कैडेटों में युवा दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!