Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़:- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मौत मामले में अपोलो प्रबंधन पर FIR, फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जान केम पर भी मामला दर्ज…

बिलासपुर। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर FIR हुई है। मामला 2006 में हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेन्द्र शुक्ल की मौत से जुड़ा हुआ है। फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जांच में आरोपी के नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम तक अलग-अलग पाए गए हैं। फर्जी डॉक्टर जॉन केम की गिरफ्तारी पहले ही मध्यप्रदेश के दमोह से हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

मध्यप्रदेश के दमोह के मिशन अस्पताल में 7 हार्ट पेशेंट की मौत का मामला सामने आया था। जांच हुई तो आरोपी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ जॉन केम का बिलासपुर कनेक्शन सामने आया। बिलासपुर में भी ये कई लोगों की जान ले चुका है। इनमें सबसे बड़ा नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का भी है। राजेंद्र प्रसाद अविभाजित मध्यप्रदेश में भी विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बेटे प्रदीप शुक्ल ने ये आरोप लगाए हैं। डॉ नरेंद्र तब बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में पदस्थ थे।

See also  मिशन लाइफ: पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन से सुरक्षित करने नागरिकों को करें जागरूकः डॉ. ज्योति पटेल....  जिला पंचायत सभाकक्ष में मिशन लाइफ के तहत ली गई शपथ....

जांच में अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई

आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फर्जी डिग्री के आधार पर इलाज किया और लापरवाही से मौत का कारण बना। स्व. राजेन्द्र शुक्ल के बेटे डॉक्टर प्रदीप शुक्ला की शिकायत के बाद IPC की धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
FIR में अपोलो प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि बिना दस्तावेज सत्यापन के अस्पताल प्रबंधन ने फर्जी डॉक्टर को भर्ती कर इलाज का मौका दिया। इसी से गंभीर लापरवाही हुई और मरीज की जान चली गई। पुलिस अब प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisment

इससे पहले नोटिस जारी हुआ था

See also  Raipur Breaking : श्रीराम थोक सब्जी मंडी डूमरतराई में पार्किंग को लेकर विवाद, दोनों पक्ष पहुंचे थाने...

दिवंगत शुक्ल के बेटे का बयान सामने आने के बाद CMHO डॉ. प्रमोद तिवारी ने एक्शन लिया था। उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। जवाब मांगा गया है कि, किस आधार पर डॉक्टर की नियुक्ति की गई थी।उसकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा है। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत कई लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई थी। इस मामले में FIR के साथ स्वास्थ्य विभाग की भी जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!