Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा…

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।

वित्त मंत्री चौधरी एवं मंत्री नेताम ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

See also  छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यभार संभाला

वित्त मंत्री चौधरी एवं केबिनेट मंत्री नेताम ने विभागों के बजट की  समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!