Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जेल में बढ़ रही थी गुटबाजी, खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट…

जेल में बढ़ रही थी गुटबाजी, खतरे को देखते हुए बड़ी संख्या में कैदियों को किया गया दूसरी जगह शिफ्ट।

बलौदाबाजार। CG Breaking : बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की उप जेल से बड़ी संख्या में कैदियों को राज्य के अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया है। CG Breaking इस अचानक हुई शिफ्टिंग को लेकर बलौदाबाजार में चर्चा का माहौल गरम है, खासकर यह कहा जा रहा है कि अधिकांश शिफ्ट किए गए कैदी 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी घटना में शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार, उप जेल से 21 कैदियों को रायपुर, जगदलपुर और दुर्ग की जेलों में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इन कैदियों के बीच जेल में गुटबाजी बढ़ रही थी, जिससे किसी बड़ी घटना का खतरा उत्पन्न हो सकता था। इस वजह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इन कैदियों को अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया है।

See also  C.G News : बिलासपुर- ज्योति मिशन स्कूल दुष्कर्म केस में H.C ने पलटा निचली अदालत का फैसला, मुख्य आरोपी फादर जोसेफ धन्ना को उम्रकैद

हालांकि, अधिकारियों ने इस शिफ्टिंग के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चर्चा है कि जेल में बढ़ती गुटबाजी के कारण यह कदम उठाया गया।

उप जेलर अभिषेक मिश्रा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस प्रकार की शिफ्टिंग की जा चुकी है और इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!