Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ENG vs SA: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया कभी न भूलने वाला दर्द, क्रिकेट इतिहास में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली ,13 सितंबर : इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को मैनचेस्टर में वो दर्द दिया है, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएगा. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 T20I मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उसने साउथ अफ्रीका को 146 रनों से हरा दिया, जो एक रिकॉर्ड है. इससे पहले साउथ अफ्रीका को इतनी बड़ी हार कभी नहीं मिली थी. उसने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 300 का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया. इससे पहले वो कभी ये कारनामा नहीं कर पाया था, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम अपने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई.

साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
पहले T20I मैच में इंग्लैंड पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे मैच में पूरे जोश के साथ मैनचेस्टर के मैदान में उतरी, लेकिन उसका जोश फिल सॉल्ट और जॉस बटलर ने कुछ ही देर में ठंडा कर दिया. इन दोनों की शानदार बल्लेबाजी की मदद से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बनाए.

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में रेलवे भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न विभागीय भू-अर्जन के मामलों को लेकर ली बैठक

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 16.1 ओवर में केवल 158 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. इस तरह उसे 146 रनों से हार झेलनी पड़ी, जो रनों की लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है, जबकि ये इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले साल 2024 में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 135 रनों से हराया था. 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका तेज शुरुआत की. कप्तान एडन मार्करम और विकेटकीपर बल्लेबाज रायन रिकलटन ने पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 50 रन जोड़ दिए. इसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई.

साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ाई
बडे़ स्कोर का पीछा करते हुए तेज शुरुआत करने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई. उसका कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक कर खेल नहीं पाया. साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान एडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 20 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 41 रन बनाए. रिकलटन ने 10 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए.

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, जिला अस्पताल व लाइवलीहुड कॉलेज में होगा संचालन, पीएम आवास योजना में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए - कलेक्टर

ब्योर्न फोर्टुइन ने 16 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स और डेवोन फरेरा ने 23-23 रनों की पारी खेली. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट हासिल किए. सैम करन, लियम डासन और विल जैक्स को दो-दो विकेट मिले. आदिल राशिद ने एक विकेट हासिल किए. इससे पहले इंग्लैंड ने T20I में इतिहास रच दिया.

Advertisment

इंग्लैंड ने रचा इतिहास
इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो किसी को पता नहीं था कि वो आज इतिहास रच देगी. सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और जॉस बटलर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को खूब पिटाई की. फिल सॉल्ट ने 60 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर ने 30 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 83 रन बनाए.

See also  Viksit Bharat Scheme: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने केंद्र की योजना पर उठाए सवाल, नियमों में बदलाव के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

कप्तान हैरी ब्रूक ने 21 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का की मदद से नाबाद 41 रनों की पारी खेली. जैकब बेथल ने 14 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 304 रन बनाकर इतिहास रच दिया. साउथ अफ्रीका की ओर से ब्योर्न फोर्टुइन ने दो विकेट हासिल किए.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!