Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

औरंगजेब की प्रशंसा करने वाले ‘देशद्रोही’ हैं : एकनाथ शिंदे…

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे ‘देशद्रोही’ हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और कई अत्याचार किए थे। वहीं दूसरी ओर, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ‘दिव्य शक्ति’ थे, जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के प्रतीक हैं। शिंदे ने सोमवार रात ‘शिव जयंती’ के अवसर पर ये बात कही।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के घारदा चौक पर शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि यह प्रतिमा मराठा राजा की विरासत, उनके साहस और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए स्थापित की गई है। महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है और दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही सोमवार की रात नागपुर में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

See also  हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके” प्रधानमंत्री का यह सपना छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है साकार : मुख्यमंत्री साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!