Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति में हुई 52 वां भव्य महाआरती में दुर्गेश चतुर्वेदी खोखरा वाले हुए शामिल…

जांजगीर-चांपा। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर शक्ति मे प्रत्येक मंगलवार को महाआरती के लिए एक नये पंडित, भागवताचार्य, कथावाचिका के सानिध्य में करते-करते कब 52 मंगलवार हो गया पता ही नही चला। इसी कड़ी में 14 मई को आदरणीय पंडित- दुर्गेश चतुर्वेदी खोखरा के सानिध्य में किया गया, कल रात 7 बजे सभी सदस्यों के द्वारा महराज जी को प्रणाम कर सम्मान सहित चौक से मंदिर तक लाया गया, मंदिर में मौजूद पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने महराज को तिलक कर चुन्नी भेट कर सम्मानित किये एवं साथ में आये पंडित जी को मोती की माला भेट की गई। गर्भगृह के पर्दे को बंद कर पुजारी जी द्वारा हनुमान जी का वस्त्र बदल का श्रृंगार किया गया, कुछ पल में पर्दा खुलते ही हनुमान जी के दिव्य दर्शन सभी भक्तो को प्राप्त हुआ। आदरणीय पंडित जी के भागवत संगीत टीम के द्वारा संगीत के साथ गणेश वंदना, गणेशजी की आरती के पाश्चत 51 दीपो से सजी महाआरती को महिला सदस्यों के द्वारा प्रज्वलित किया गया। प्रथम आरती मुख्य मेहमान पंडितों द्वारा किया गया, फिर बारी बारी सभी नये भक्तो को महाआरती उठाने का अवसर दिया गया। आरती के उपरांत सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, फिर पंडित जी के द्वारा हनुमान जी के इस महाआरती में अवसर मिलना स्वभाग्य कि बात है बोलते हुये अपनी विचार व्यक्त किये। हनुमान जी के चरणों मे अपना माथा टेके एवं हनुमान जी की छाया छवि के साथ प्रसाद प्राप्त किये।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजन पटेल, मनीष वैष्णव, सोनू देवांगन, संतोष देवांगन, गोपाल गौतम, महेंद्र गवेल, मोनू साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, अरविंद देवांगन, घनश्याम साहू, शकुंतला मिश्रा, रविंद्र मिश्रा गौरव यादव, निकेश तंबोली, निकेश वैष्णव, सुरेश देवांगन, महेश यादव, योगेश देवांगन, पप्पू खर्रा,रिंकू निर्मलकर, मनीषा तंबोली, सीता तंबोली, संध्या वैष्णव, वन्या वैष्णव, गौरव यादव सहित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।

See also  यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 81 वाहन चालकों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!