Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई

0 एक ही दिन में 17 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया
 
जांजगीर-चांपा। सघन वाहन चेकिंग के दौरान तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने, ट्रिपलिंग सवारी मो.सायकल में एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 129 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया है।
मालवाहक गाड़ियों में सवारी बैठाकर ले जाने वाले एवं तेज गति (ओवरस्पीडिंग) वाहन चालकों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जा रही है।
 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 04 जनवरी 2026 को सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें 17 व्यक्तियों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के विरूद्ध के धारा 185 mv act के तहत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
 यातायात जांजगीर पुलिस की अपील
1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

See also  छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट, छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य जहां कोल्ड चैन पॉइंट्स को मिला सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी बधाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!